Move to Jagran APP

हड़ताल के कारण नहीं बन पाए प्रमाण पत्र

रुद्रप्रयाग: नायब तहसीलदार के पदों पर डीपीसी समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 07:02 PM (IST)
हड़ताल के कारण नहीं बन पाए प्रमाण पत्र
हड़ताल के कारण नहीं बन पाए प्रमाण पत्र

रुद्रप्रयाग: नायब तहसीलदार के पदों पर डीपीसी समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से कई प्रमाण पत्रों की आख्या के साथ ही कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

loksabha election banner

बुधवार को भी संघ के सभी कर्मचारी रुद्रप्रयाग तहसील में एकत्रित हुए, जिसके बाद नायब तहसीलदार के पदों पर डीपीसी समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इधर, राजस्व उप निरीक्षकों के हड़ताल पर जाने से आय प्रमाण, जाति, स्थायी, कृषि प्रमाण पत्र के साथ ही कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सेना में भर्ती के लिए कई युवा चौकियों के चक्कर तो काट रहे हैं, लेकिन हड़ताल के चलते उनका काम नहीं हो पा रहा है। धरना देने वालों में संघ के अध्यक्ष मोहन ¨सह बिष्ट, सचिव प्रदीप ¨सह नेगी, जय प्रकाश, राय ¨सह, सुरेन्द्र लाल, धनपाल पंवार, भगवान ¨सह, विजेन्द्र ¨सह आदि शामिल थे। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.