Move to Jagran APP

नवीनतम तकनीक से कृषिकरण पर जोर

संवाद सूत्र, गुप्तकाशी: कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया है। इस

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 05:45 PM (IST)
नवीनतम तकनीक से  कृषिकरण पर जोर
नवीनतम तकनीक से कृषिकरण पर जोर

संवाद सूत्र, गुप्तकाशी: कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर कृषि विभाग के 24 न्याय पंचायत प्रभारियों ने प्रतिभाग कर कृषिकरण को बेहतर बनाने के गुर हासिल किए, जिससे गांवों में नवीनतम तकनीक से कृषिकरण पर जोर दिया सके।

loksabha election banner

जाखधार के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एके शर्मा ने प्रगतिशील किसानों की पहचान एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नवीनतम कृषिकरण की जानकारी भी दी। देवशाल के प्रधान विनोद देवशाली ने जैविक खेती के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में हो रहे नित्य नए प्रयोग को गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे किसान जैविक खेती के साथ ही उन्नत कृषि तकनीक का प्रयोग कर सकें। डॉ. डीके चौरसिया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करनी है। इसलिए सरकार कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ पहुंच सके। न्याय पंचायत प्रभारियों ने बंदर की समस्या के समाधान के लिए कीवी, नींबू, गुलाब व संरक्षित ढांचे में उगाई जा रही फसलों को उपयुक्त बताया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रभारियों को केंद्र के परिक्षेत्र का भ्रमण कराकर उन्हें कृषिकरण की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.