Move to Jagran APP

पैदल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने को लेकर पिथौरागढ़ के मदन सिंह ने पूरे देश में पैदल भ्रमण कर बचों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गो को पर्यावरण का मानव जीवन के महत्व के बारे में बता रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 11:05 PM (IST)
पैदल यात्रा से पर्यावरण  संरक्षण का दे रहे संदेश
पैदल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने को लेकर पिथौरागढ़ के मदन सिंह ने पूरे देश में पैदल भ्रमण कर बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गो को पर्यावरण का मानव जीवन के महत्व के बारे में बता रहे हैं। अब तक वह 1200 किमी पैदल चलकर उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनता को जागरूक कर चुके हैं।

loksabha election banner

पिथौरागढ़ के निसनी के रहने वाले 22 वर्षीय युवा मदन सिंह बचपन से ही आध्यात्म में रुचि रखते हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वह छोटी सी उम्र से ही कार्य करना चाहते थे। पर्यावरण संरक्षण का जज्बा लेकर उन्होंने पूरे भारत में पैदल यात्रा करने का फैसला लिया। वह अपने गांव सेचलकर पहले हरिद्वार और उसके बाद देहरादून आए। यहां से मसूरी होते हुए बड़कोट और फिर यमुनोत्री पहुंचे। इसके बाद गंगोत्री गए और यहां से बूढ़ाकेदार होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचे। अब तक करीब 1200 किमी की यात्रा में उन्होंने अनेक स्थानों पर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मदन सिंह ने बताया कि वह पर्यावरण के क्षेत्र में समाज को नई दिशा देना चाहते हैं। लोग प्रकृति, जंगली जानवर और वनों से प्रेम करें। अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे। जंगलों को आग से बचाया जाए। उन्होंने बताया कि वह कई जगह पेड़ भी लगा रहे हैं। बताया कि वह केदारनाथ की यात्रा के बाद बदरीनाथ, वैष्णो देवी और अमरनाथ की यात्रा करेंगे। वहीं मदन सिंह ने केंद्र सरकार से ऊं पर्वत जाने की अनुमति भी मांगी है। उनकी इच्छा है कि भगवान शिव के इस अलौकिक स्थान पर वह जाने का पूरा प्रयास करेंगे। केंद्र की अनुमति मिलने के बाद वह ऊं पर्वत जाएंगे और यहां साधना करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.