अध्यक्ष मनवर एवं कुसुम बनी पीटीए सचिव
गुप्तकाशी: राजकीय इंटर कॉलेज कोटमा में शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें म
गुप्तकाशी: राजकीय इंटर कॉलेज कोटमा में शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मनवर ¨सह चौहान अध्यक्ष एवं कुसुम गुसांई को सचिव मनोनीत किया गया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष व सचिव के अलावा उपाध्यक्ष पदेन प्रधानाचार्य, कोषाध्यक्ष अब्बल ¨सह सत्कारी, उप सचिव विजय ¨सह राणा को चुना गया। साथ ही प्रत्येक गांव से दो-दो लोगों को सदस्यों के रूप में शामिल किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय का एक वर्ष का लेखा जोखा कार्यकारिणी के सम्मुख रखा। बैठक में हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल भी संतोष जताया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष चौहान ने कहा कि विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को हल करने के लिए विभागीय अधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। इससे विद्यालय में शिक्षकों के पदों को भरने समेत अन्य समस्याएं समय से हल हो सकें। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष कृपाल ¨सह राणा समेत कई अभिभावक व शिक्षक उपस्थित थे।