विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ में तीन फीट बर्फ... तापमान -16 °C, सुरक्षा में पुलिस व आइटीबीपी के जवान के साथ डटे हैं पांच श्वान

Published: Mon, 02 Feb 2026 09:51 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 02 Feb 2026 10:37 PM (GMT+05:30)

केदारनाथ धाम में तीन फीट बर्फ और माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद पुलिस और आईटीबीपी के जवान बाबा ...और पढ़ें

केदारनाथ धाम की सुरक्षा में जवानों के साथ तैनात श्वान। साभार-पुलिस

केदारनाथ धाम की सुरक्षा में जवानों के साथ तैनात श्वान। साभार-पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में करीब तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है। वहीं तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

बावजूद इसके पुलिस बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवान दिन-रात बाबा केदारनाथ की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात हैं।

विशेष बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था में जवानों के साथ पांच कुत्ते भी पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। ये श्वान जवानों के साथ ही मंदिर परिसर और उसके आसपास रहते हैं।

Snowfall In Kedarnath

पुलिस विभाग के मीडिया प्रभारी नरेंद्र रावत ने बताया कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में पांच श्वान हैं, जो नियमित रूप से सुरक्षा बलों के साथ मंदिर परिसर में आते हैं और आसपास निगरानी करते हैं।

जब तक सुरक्षा बल मंदिर क्षेत्र में तैनात रहते हैं, ये श्वान भी बारी-बारी से मंदिर परिसर में ही मौजूद रहते हैं। इनके यहां रहने से जवानों का मनोबल भी बना रहता है।

Kedarnath Temple view

उन्होंने बताया कि कड़ाके की बर्फीली ठंड के बावजूद सुरक्षा बल अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ इन श्वानों का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। ठंड से बचाव, भोजन और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।

उत्तराखंड के छह जिलों में वर्षा व बर्फबारी का पूर्वानुमान

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी का क्रम जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ की चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार बने हैं। इन छह पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकी केदारपुरी, भवनों से बर्फ हटा रहे पुलिस और आइटीबीपी के जवान

यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: केदारनाथ में एक फीट तक जमी बर्फ, घाटी वाले क्षेत्रों में वर्षा से बढ़ गई ठंड