विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रप्रयाग: कपाट खुलने से पहले केदारनाथ में तैयारियां तेज, मंदिर परिसर में लगाई जाएंगी रेलिंग

Published: Sun, 15 Mar 2026 07:11 PM (IST)

केदारनाथ मंदिर परिसर में इस वर्ष कपाट खुलने से पहले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन के लिए रेलिंग लगाई जाएगी।

22 अप्रैल को सुबह खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट।

22 अप्रैल को सुबह खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलने से पहले मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

मंदिर समिति कपाट खुलने से पूर्व मंदिर के चारों ओर परिसर में रेलिंग लगाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

रेलिंग लगने के बाद मंदिर परिसर अधिक व्यवस्थित और आकर्षक भी नजर आएगा।

आपदा में पहुंचा था नुकसान

वर्ष 2013 में 16-17 जून को आई भीषण आपदा में केदारनाथ मंदिर परिसर को भारी नुकसान पहुंचा था। आपदा के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से धाम में व्यापक पुनर्निर्माण कार्य किए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम के पुनर्विकास में मंदिर परिसर का विस्तार भी किया गया।

पहले जहां मंदिर परिसर काफी छोटा था, वहीं अब श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे पहले की तुलना में लगभग तीन गुना बड़ा किया गया है।

हालांकि विस्तारित परिसर के चारों ओर अब तक रेलिंग नहीं लगाई गई थी, जिससे भीड़ के समय अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी।

पहले पूरी हाेगी आवश्यक तैयारी

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि इस बार कपाट खुलने से पहले मंदिर जाने वाली समिति की टीम केदारनाथ पहुंचकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करेगी।

टीम द्वारा धाम में बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के साथ ही मंदिर परिसर में रेलिंग लगाने का कार्य भी कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रेलिंग लगने से भीड़ के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।

साथ ही रेलिंग लगने के बाद मंदिर परिसर पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और खूबसूरत भी नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ रावल उत्तराधिकारी विवाद: मंदिर समिति और परंपराओं पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव