Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • rudraprayag
LIVE BLOG

Kedarnath Bypoll Result Live: भाजपा की आशा नौटियाल 5623 वोट से जीतीं, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

Kedarnath Bypoll Result Live: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। भाजपा प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि गत 20 नवम्बर को केदारनाथ विस के लिए उप चुनाव संपन्न हुए थे। निर्वाचन में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

By Nirmala Bohra Sat, 23 Nov 2024 01:04 PM (IST)
News Article Hero Image

ऑनलाइन डेस्‍क, देहरादून। Kedarnath Bypoll Result Live: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। भाजपा प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की है। मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। इस सीट पर छह प्रत्‍याशी मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। बता दें कि गत 20 नवम्बर को केदारनाथ विस के लिए उप चुनाव संपन्न हुए थे। निर्वाचन में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...

Kedarnath Bypoll Result 2024 Live Updates:

23 Nov 20241:04:41 PM
Kedarnath By Election Result Live: सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली शानदार विजय पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि समस्त केदारनाथवासियों और भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अथक परिश्रम और जनता जनार्दन का भाजपा की नीतियों पर अपार विश्वास का प्रतीक है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से भाजपा प्रदेश में विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल के प्रतिनिधित्व में हम सभी शैला दीदी के सपनों व आप सभी क्षेत्रवासियों की उम्मीदों के अनुरूप सशक्त और समृद्ध केदारनाथ विधानसभा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह जीत विपक्ष की झूठी राजनीति और भ्रामक प्रचार के खिलाफ जनता के विवेक और सत्य की विजय भी है।

23 Nov 202412:31:48 PM
Kedarnath By Election Result Live: भाजपा की आशा नौटियाल 5623 वोट से जीतीं

केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल 5623 वोट से जीत चुकी हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्‍न का दौर शुरू हो गया है। 

23 Nov 202412:28:49 PM
Kedarnath By Election Result Live: केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव मतगणना का 13वां राउंड पूरा
  • भाजपा-आशा नौटियाल-799
  • कांग्रेस- मनोज रावत-591
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-17
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-6
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-25
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-5

कुल वोट

  • भाजपा-23130
  • कांग्रेस-18031

13वें राउंड तक भाजपा 5099 की बढ़त

23 Nov 202412:16:17 PM
Kedarnath By Election Result Live: 12वें राउंड की मतगणना
  • भाजपा-22331
  • कांग्रेस-17440

12वें राउंड तक भाजपा 4891 की बढ़त

23 Nov 202412:10:36 PM
Kedarnath By Election Result Live: 12वें राउंड के बाद भी भाजपा आगे

12वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा ने बढ़त बरकरार रखी है। 12वें राउंड तक भाजपा ने कुल 4891 की बढ़त बना ली है।

  • भाजपा-आशा नौटियाल-2253
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1537
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-54
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-20
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-222
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-73
23 Nov 202411:47:00 AM
Kedarnath By Election Result Live: 11वां राउंड कम्‍पलीट, भाजपा आगे
  • पार्टी- उम्‍मीदवार - वोट
  • भाजपा-आशा नौटियाल- 1939
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1840
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-103
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-21
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-229
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-31
23 Nov 202411:27:04 AM
Kedarnath By Election Result Live: 10वें राउंड तक भाजपा को मिले 18139 वोट

10वें राउंड तक भाजपा ने कुल 4076 की बढ़त बनाई है।

  • भाजपा-18139
  • कांग्रेस-14063

23 Nov 202411:24:20 AM
Kedarnath By Election Result Live: 9वें-10वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा को बढ़त

10वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और अब तक भाजपा 4076 मतों से आगे चल रही है।

  • भाजपा-आशा नौटियाल- 2306
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1497
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-56
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-97
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-319
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-41

9वें राउंट की मतगणना के आंकड़े

  • भाजपा-आशा नौटियाल- 2137
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1933
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-558
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया 60
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-536
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-58

23 Nov 202411:08:20 AM
Kedarnath By Election Result Live: आठवां राउंड कम्‍पलीट

आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में फि‍र से भाजपा आगे हैं। वहीं आठवें राउंड तक भाजपा को 3063 वोटों की बढ़त मिली है। 

  • भाजपा-आशा नौटियाल- 1627
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1032
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-63
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-28
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-400
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-20
23 Nov 202410:46:53 AM
Kedarnath By Election Result Live: सातवें राउंड में कांग्रेस आगे

सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी ने बढ़त बनाई है।

  • भाजपा- आशा नौटियाल- 1916
  • कांग्रेस- मनोज रावत-2309
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-71
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-346
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-45
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-32
23 Nov 202410:44:22 AM
Kedarnath By Election Result Live: पोस्टल बैलेट से 712 कार्मिक एवं बुजुर्गो ने डाले वोट

केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव में 53513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से सबसे अधिक 28345 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 712 कार्मिक, दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु बुजुर्गो ने अपने मत का प्रयोग किया। नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए 90875 मतदाता पंजीकृत थे। जिनमें 45956 महिला तथा 44919 पुरुष मतदाता शामिल थे। जिनमें से कुल 53513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 28345 महिला तथा 25168 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से 712 कार्मिक, दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

23 Nov 202410:33:42 AM
Kedarnath By Election Result Live: छठवें राउंड में भाजपा को बढ़त

छठवें राउंड में भाजपा की बढ़त बरकरार है। 

  • भाजपा- आशा नौटियाल- 1598
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1264
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-75
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-700
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-41
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-22
23 Nov 202410:32:25 AM
Kedarnath By Election Result Live: पांचवें राउंड में भाजपा आगे, कांग्रेस ने भी बनाई बढ़त

पांचवें राउंड में भाजपा आगे हैं, लेकिन कांग्रेस ने भी बढ़त बना ली है। दोनों की वोटों में बेहद कम अंतर है।

  • भाजपा- आशा नौटियाल- 1790
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1652
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-85
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-1577
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-51
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-45
23 Nov 202410:01:12 AM
चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा की बढ़त बरकरार

चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा ने इस राउंड में भी बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस तीसरे नंबर पर है और निर्दलीय प्रत्‍याशी दूसरे नंबर पर है।

  • पार्टी- उम्‍मीदवार - वोट
  • भाजपा- आशा नौटियाल- 1944
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1145
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-63
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-2120
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-62
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-53
23 Nov 20249:44:08 AM
Kedarnath By Election Result Live: भाजपा 1365 वोटों से आगे

 तीसरे राउंड में भाजपा 1365 वोटों से आगे चल रही है।

23 Nov 20249:42:42 AM
Kedarnath By Election Result Live: तीसरे राउंड की मतगणना
  • पार्टी- उम्‍मीदवार- वोट
  • भाजपा- आशा नौटियाल- 1535
  • कांग्रेस- मनोज रावत-950
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-35
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-755
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-30
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-26
23 Nov 20249:40:36 AM
Kedarnath By Election Result Live: चुनाव में साढे़ चार सौ वाहनों का किया गया था प्रयोग

केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव में 450 छोटे-बड़े वाहनों का प्रयोग किया गया था। जिसमें 205 छोटे-बड़े वाहनों में जीपीएस का उपयोग किया गया था। परिवहन विभाग ने निर्वाचन में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही 184 वाहन निर्वाचन पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराए गए तथा 30 छोटे-बड़े ट्रक भी निर्वाचन कार्य में लगाए गए।

23 Nov 20249:39:16 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: तीन राउंड के बाद भी भाजपा आगे

तीन राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और भाजपा की बढ़त जारी है।

  • भाजपा - 4821
  • कांग्रेस - 3231
  • बीजेपी - 1590 से आगे
23 Nov 20249:30:47 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: दूसरे राउंड की मतगणना
  • पार्टी- उम्‍मीदवार- वोट
  • भाजपा- आशा नौटियाल- 1888
  • कांग्रेस- मनोज रावत-1366
  • यूकेडी- आशुतोष भंडारी-55
  • निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-852
  • निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-37
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-41
23 Nov 20249:29:10 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: दूसरे राउंड में भी भाजपा आगे

मतगणना के दो राउंड पूरे हो चुके हैं। दूसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

  • बीजेपी 1888
  • कांग्रेस 1366
23 Nov 20249:15:46 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: पहले राउंड की मतगणना
  • भाजपा-     आशा नौटियाल- 1398
  • कांग्रेस-      मनोज रावत-915
  • यूकेडी-      आशुतोष भंडारी-66
  • निर्दलीय-     त्रिभुवन चौहान-1185
  • निर्दलीय-    कैप्टन आरपी सिंह-32
  • पीपीआई डेमोक्रेटिक-      प्रदीप रोशन रूडिया-25

23 Nov 20249:12:57 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: भाजपा 251 मतों से आगे

केदारनाथ सीट पर पहले चरण में भाजपा 251 मतों से आगे चल रही है।

23 Nov 20249:07:35 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: पहले राउंड में बीजेपी को बढ़त

केदारनाथ उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें बीजेपी की प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे चल रही हैं।

  • बीजेपी -1398
  • कांग्रेस- 915
23 Nov 20249:05:28 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी

 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। जल्‍द आ सकता है पहला रुझान।

23 Nov 20249:04:53 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: पहले पोस्टल बैलेट की गिनती, दांव पर छह प्रत्याशियों का भविष्य

पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। बता दें कि उपचुनाव के मैदान में छह प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है।

23 Nov 20249:04:24 AM
मतगणना शुरू, बस कुछ देर में आएगा पहला रुझान

सुब‍ह आठ बजे मतगणना शरू हो गई। जिसके बाद प्रत्‍याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। बस कुछ देर में पहला रुझान आ जाएगा।

23 Nov 20249:04:10 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: पांच में से चार बार चुनी गई महिला विधायक

 केदारनाथ विधानसभा सीट पर अब तक चार बार महिला विधायक चुन कर आई हैं। सबसे पहले वर्ष 2002 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से आशा नौटियाल विजयी रही। जबकि वर्ष 2007 में भी आशा नौटियाल दुबारा चुन कर आई। वहीं वर्ष 2012 में आशा नौटियाल को हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी शैला रानी रावत चुनाव जीत गई। महिला को जिताने का सिलसिला बना रहा। वर्ष 2022 में एक बार फिर से शैलारानी महिला विधायक के रूप में जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं इस बार फिर से भाजपा की ओर से महिला प्रत्याशी के रूप में आशा नौटियाल चुनावों में भाग्य अजमा रही है।

23 Nov 20249:03:54 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: ये प्रत्याशी हैं मैदान में

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशा नौटियाल, कांग्रेस ने मनोज रावत और उत्तराखंड क्रांति दल ने डा. आशुतोष भंडारी को मैदान में उतारा है। तीन अन्य उम्मीदवार आरपी सिंह, त्रिभुवन सिंह चौहान और प्रदीप रोशन रुड़िया निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

23 Nov 20249:03:41 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: मतगणना के लिए रिजर्व सहित 103 कार्मिकों का किया रेंडमाईजेशन

शुक्रवार को केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की मतगणना को लेकर नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की उपस्थिति में एनआईसी कक्ष में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि मतगणना को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए रिजर्व सहित 103 कार्मिक तैनात किए गए हैं। जिनका द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। जिसमें मतगणना सुपरवाईजर 17, मतगणना सहायक 18, मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर 20 तथा पोस्टल बैलेट के लिए 12 मतगणना सुपरवाईजर, 12 मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर, 24 मतगणना सहायकों का रेंडमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, नोडल अधिकारी माइक्रो ऑब्जर्वर दीपा बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

23 Nov 20249:03:25 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत मात्र 55.65 प्रतिशत

 महिला मतदाताओं का प्रतिशत जहां 61.64 फीसदी रहा वहीं पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत मात्र 55.65 प्रतिशत रहा। महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की तुलना में 1037 अधिक है। कुल मिलाकर पुरूषों की अपेक्षा 3132 महिलाओं ने अधिक मतदान किया।

23 Nov 20249:03:10 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: 20 नवंबर को हुआ था मतदान

20 नवंबर को हुए मतदान में कुल 53 हजार 513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। मतदान में भी महिलाओं ने पुरूषों को पीछे छोड़ते हुए इस बार बड़ी संख्या में मतदान किया। जिसमें 28 हजार 345 महिला मतदाता तथा 25 हजार 168 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

23 Nov 20249:02:53 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: कुल मतदाताओं की संख्या 90 हजार, 875

 केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन कुशलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर लिया गया था। पोस्टल बैलेट से 712 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 90 हजार, 875 है। जिनमें 45 हजार 956 महिला मतदाता तथा 44 हजार 919 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

23 Nov 20249:02:40 AM
Kedarnath Bypoll 2024 result live: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

 मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us