केदारनाथ में बर्फबारी, घाटी में बारिश
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में गत दिवस से शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार को भी जारी रही। वहीं घाटी में बारिश
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 08:06 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में गत दिवस से शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार को भी जारी रही। वहीं घाटी में बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया।
गुरुवार को केदारनाथ में पूरे दिन बर्फबारी का सिलसिला बना रहा। डेढ़ फीट ताजी बर्फ जम गई है। अब आठ फीट से अधिक बर्फ यहां जम चुकी है। धाम में मौसम काफी ठंडा हो गया है। पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। मजदूर सभी केदारनाथ से ठंड के कारण वापस लौट चुके हैं। दूसरी ओर निचले इलाकों में सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश होती रही। आम जनजीवन भी ठंड के कारण पूरी तरह प्रभावित रहा। लोग घरों से बाहर निकलने के बजाय अपने घरो में ही दुबके रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें