केदारनाथ में हिमपात से हो रहा भारी नुकसान
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हुई जोरदार बर्फबारी के कारण अब हिमस्खलन की घटना
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हुई जोरदार बर्फबारी के कारण अब हिमस्खलन की घटनाओं से भारी नुकसान पहुंच रहा है। अब तक निगम की कई कॉटेज व पैदल मार्ग पर रैन सेल्टर, प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अभी भी लगातार बर्फबारी का दौर बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में ओर नुकसान का अंदेशा है।
केदारनाथ में वर्ष 2015 की भारी बर्फबारी के तीन वर्ष बाद इस बार भी जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। आठ फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जबकि केदारनाथ की ऊंची व खड़ी पहाड़ियों में बर्फ जम गई है। लिनचोली से केदारनाथ तक ऊंची पहाड़ियों से हिमस्खलन का सिलसिला लगातार बना हुआ है। ताजी बर्फ पड़ते समय व मौसम साफ होने पर धूप खिलते के बाद हिमस्खलन की घटनाएं अधिक होती हैं। केदारनाथ से लिनचोली के बीच पांच किमी के बीच यात्रियों के बैठने के लिए रैन सेल्टर, प्रतीक्षालय व पैदल मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा है। तीन से चार प्रतिक्षालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विद्युत लाइन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जबकि गढ़वाल मंडल विकास निगम के लिनचोली में चार व केदारनाथ में दो काँटेज को भी भारी नुकसान पहुंचा है। केदारनाथ में अभी भी लगातार बर्फबारी हो रही है। जिससे पहाड़ियों पर बर्फ जम रही है, और यह कभी भी एक साथ नीचे की ओर गिरने का खतरा बना है, जिससे नुकसान होना तय है। हिमस्खलन की घटनाओं से केदारनाथ व लिनचोली के बीच आवाजाही भी काफी खतरनाक हो गई है। हाल में इस मार्ग से 52 मजदूर गौरीकुंड वापस आए थे। जो जान हथेली पर रखकर सावधानी पूर्वक आना पड़ा। केदारनाथ में वुडस्टोन के केदारनाथ प्रभारी कैप्टन सोबन ¨सह ने बताया कि हिमस्खलन की घटनाएं काफी अधिक बढ़ गई हैं, भारी बर्फबारी के कारण यह समस्या आ रही है। बताया कि इससे रैन सैल्टर, पैदल मार्ग पर प्रतिक्षालय व काटेजों को नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में केदारनाथ में 11 बुड स्टोन के मजदूर, छह साधु व चार पुलिस कर्मी रह रहे हैं।
----------------------------------------------------
केदारनाथ में हिमस्खलन से नुकसान की सूचना है। मौसम ठीक होने के बाद ही जांच के बाद स्थिति का सही पता चल सकेगा।
डीएम मंगेश घिल्डियाल
जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग