Move to Jagran APP

पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा संपन्न

रुद्रप्रयाग नगर पालिका रुद्रप्रयाग के पुंडेश्वर महादेव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भा

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:13 AM (IST)
पूर्णाहुति के साथ  भागवत कथा संपन्न
पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा संपन्न

रुद्रप्रयाग: नगर पालिका रुद्रप्रयाग के पुंडेश्वर महादेव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भावगत कथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई है।

loksabha election banner

चार अप्रैल से नगर के महादेव मौहल्ले में स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ था। शुक्रवार को भी ब्राह्मणों ने गणेश पूजा, पंचाग पूजा, भद्र पूजा, व्यास पूजा समेत कई देवी देवताओं की नित्य पूजाएं संपन्न की। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य गिरीश चन्द्र कैलखुरा ने देवी के नौ रूपों का महत्व बताया। कहा कि वेद व्यास ने भी मां दुर्गा की अंतिम स्तुति लिखी है। उन्होंने कहा कि विश्व में मां ही कल्याण करने वाली है। इस उपरान्त ब्राह्मणों द्वारा वैदिकमंत्रों के साथ हवन में जौ तिल व घी की आहुतियां शुरू किया। कथा में पंडित दिनेश चन्द्र सेमवाल, कलमेश्वर प्रसाद सेमवाल, महेश चन्द्र डियूंडी, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, सचिव सुनील नौटियाल, कोषाध्यक्ष विक्रम कप्रवान, विजय कप्रवान, सभासद लक्ष्मण सिंह, रघुवीर बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.