विधायक ने कार्यकर्ताओं के संग खेली होली
रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार धूमधा
रुद्रप्रयाग : विधायक भरत सिंह चौधरी ने जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनता को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर सूखी होली मनाई गई।
बुधवार को रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रंगों का त्योहार होली सभी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, सुरेंद्र रावत, लक्ष्मण कप्रवाण, अरूण कप्रवाण, नरेंद्र पंवार, सूरज नौटियाल, हरीश सिंह बिष्ट, हरि सिंह राणा, दिनेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड, मयाली, जखोली, चोपता व चोपड़ा में भी स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।