सांदर गांव के गंगेव महाराज ने किए बाबा केदार के दर्शन
संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांदर स्थित भगवान गंगेव महाराज केदार
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांदर स्थित भगवान गंगेव महाराज केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट आए हैं। बताया जा रहा है भगवान गंगेव ने केदार की यात्रा 108 वर्ष बाद की है। भगवान के निशान के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण केदार की यात्रा पर गए थे।
गत 27 अगस्त से शुरू हुई गंगेव महाराज की केदार यात्रा ने विभिन्न पड़ावों पर विश्राम कर केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जहां गंगेव महाराज ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान गंगेव महाराज ने केदारनाथ धाम में अलकनंदा, सरस्वती, मधुगंगा व स्वर्गद्वारी के संगम पर स्नान भी किया। इस दौरान मंदिर में रुद्राभिषेक समेत अन्य पूजाएं संपादित की गई। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में केदार यात्रा पर गए थे। केदारनाथ में दो दिनों के प्रवास के बाद रविवार को भगवान गंगेव महाराज के निशान वापस अपने मूल मंदिर सांदर पहुंच गए है। देव निशान के सांदर गांव पहुंचने पर रविवार से मंदिर में तीन दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआत भी हो गई है। जिसमें ब्रहामणों द्वारा भगवान गंगेव की सभी प्रकार की पूजाएं संपादित की गई। आयोजिन समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह, भागचंद्र सिंह जगवाण, भूपेंद्र सिंह जगवाण ने बताया कि देवता के अनुसार 108 साल बाद गंगेव केदारनाथ धाम पहुंचे। बताया कि अनुष्ठान में सांदर, भैंसगांव, मेदनपुर, चौकी, तमिड, स्यूंड, खेतेणा, तुलंगा गांव समेत कई क्षेत्रों के ग्रामीण पुण्य अíजत किए है।