इस वजह से केदारनाथ के लिए चार हेलीकॉप्टर कंपनियों की सेवाएं बंद
चार हेलीकॉप्टर कंपनियों ने मानसून सीजन औ यात्रियों की संख्यां में कमी को देखते हुए केदारनाथ के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।
रुद्रप्रयाग [जेएनएन]: केदारनाथ धाम के लिए सेवाएं देने वाली नौ हेलीकाप्टर कंपनियों में से चार ने मानसून सीजन और यात्रियों की संख्या में आई कमी को देखते हुए अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। शेष कंपनियां फिलहाल सेवाएं दे रही हैं।
गत 29 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के एक दिन बाद ही नौ हेली कंपनियों को धाम के लिए हेली सेवा संचालित करने की अनुमति दे दी गई थी। इनमें आर्यन एविएशन, ट्रांस भारत, ऐरो एयर क्राप्ट, यूटीआर, पवन हंस, पिनैकल, हिमालयन हेली, हेरिटेज व ग्लोबल बैक्ट्रा कंपनी शामिल थी। इनमें से ट्रांस भारत, यूटीआर, पिनैकल व ग्लोबल बैक्ट्रा ने गुरुवार से अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।
हेली सेवा के नोडल अधिकारी एसएस पंवार ने बताया कि कपाट खुलने से लेकर अब तक 12249 उड़ानों से कुल 67928 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बताया कि यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट और मानसून को देखते हुए कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद की हैं।
यह भी पढ़ें: हेमकुंड साहिब के लिए अस्थायी हेली सेवा शुरू, सफर है महज इतने मिनट का
यह भी पढ़ें: कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए 300 यात्री वेटिंग में
यह भी पढ़ें: इस पर्वत पर स्थापित है यह मंदिर, नहीं जुड़ पाया पर्यटन सर्किट से