द्वितीय विश्व युद्ध की लड़ाई लड़ने वाले जोत सिंह नहीं रहे
रुद्रप्रयाग 96 वर्षीय मदोला गांव निवासी पूर्व सैनिक जोत सिंह नेगी का निधन हो गया। अलकनंदा तट पर प
रुद्रप्रयाग: 96 वर्षीय मदोला गांव निवासी पूर्व सैनिक जोत सिंह नेगी का निधन हो गया। अलकनंदा तट पर पैतृक घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम सभा मंदोली के पूर्व सैनिक जोत सिंह नेगी का जन्म 24 फरवरी 1924 हो मदोला गांव में हुआ। वर्ष 1944 में भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में सिपाही के रूप में भर्ती हुए। सिपाही रहते हुए उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने 1962 में चीन युद्ध में भी हिस्सा लिया। वर्ष 1964 में वह हवलदार पद से सेवानिवृत हुए। सेना से घर आने के बाद उन्होंने गांव में अनेक सामाजिक कार्यो में सक्रिय योगदान दिया। वह पूरे क्षेत्र में काफी रसूख वाले थे। लोगों के बीच आपसी विवाद को भी सुलझाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके जाने पर क्षेत्र के मदोला, कोठगी, भटवाड़ी, कोटि और छिनका के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।