Move to Jagran APP

जखोली ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर टिकी सभी की निगाहें

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रुद्रप्रयाग के तीनो

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:28 AM (IST)
जखोली ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर टिकी सभी की निगाहें
जखोली ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर टिकी सभी की निगाहें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रुद्रप्रयाग के तीनों विकासखंडों में प्रमुख की गणित शुरू हो गई है, संभावित प्रत्याशियों ने सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं।

loksabha election banner

तीनों विकास खंड में जखोली ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जिले में सबसे हॉट होने वाला है। जिससे यहां चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। जबकि जनपद के ऊखीमठ में सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, और अगस्त्यमुनि में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने से दावेदार भी सीमित हैं।जखोली ब्लॉक में सामान्य सीट होने से यहां मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। ऊखीमठ ब्लाक में भी महिला सामान्य सीट होने से प्रत्याशियों ने सदस्यों के संपर्क में हैं। वहीं अगस्त्यमुनि में प्रमुख पद महिला अनुसूचित जाति होने से ज्यादा सरगर्मी नहीं हैं। जखोली ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के 40 सदस्य हैं, इसमें से दो पर नामांकन नहीं हो पाया था। प्रमुख पद के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल भाजपा की ओर से भूपेन्द्र भंडारी दावेदारी कर रहे हैं। दोनो के बीच मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। प्रदीप थपलियाल जहां पूर्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, वहीं भूपेन्द्र भंडारी लंबे समय से छात्र राजनीति कर रहे हैं।

ऊखीमठ में 38 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, प्रमुख पद महिला सामान्य का है। भाजपा व कांग्रेस किसे अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करता है इसके लिए संभावित एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी पार्टी संगठन से संपर्क साधे हुए हैं। वहीं अगस्त्यमुनि में प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला होने के चलते यहां भी ब्लाक प्रमुख को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं हैं, सभी प्रत्याशी भाजपा व कांग्रेस से अधिकृत होने के लिए जोर लगा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.