डीएम ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण
संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग डीएम मंगेश घिल्डियाल ने विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत प्रावि पस्ता जो
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: डीएम मंगेश घिल्डियाल ने विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत प्रावि पस्ता, जोला एवं बीरों देवल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बच्चों को पढ़ाकर उनका आइक्यू का टेस्ट भी किया गया। इसके सा थ ही प्रावि मस्ता में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश संबंधित प्रधानाध्यापिका को दिए।
मंगलवार को डीएम मंगेश घिल्डियाल ने प्रावि पस्ता प्रधानाध्यापक कक्ष में जाकर उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थित पंजिका की जांच की। निरीक्षण दौरान विद्यालय प्रांगण में बच्चे मध्यान्ह भोजन कर रहे थे। डीएम ने मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता परखी, तो भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने से इसमें सुधार लाने के निर्देश प्रधानाध्यापिका को दिए। इसके पश्चात प्राविजोला का निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रधानाध्यापक कक्ष में जाकर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका की जांच की। विद्यालय में 2 अध्यापकों के सापेक्ष प्रधानाध्यापक अवकाश पर पाए गए। डीएम ने कक्षा 5 में जाकर 30 मिनट तक बच्चों को गणित में आयात, भिन्न, दशमलव एवं परिमाप को पढ़ाकर सवाल जबाव किए। अंत में डीएम ने नवनिर्मित प्रावि वीरों देवल का निरीक्षण किया। विद्यालय में 2 अध्यापिका एवं 28 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। डीएम ने कक्षा में जाकर छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे। इसका बच्चों ने बखूबी से उत्तर दिया। इस अवसर तहसीलदार शालिनी मौर्य, प्रधानाध्यापिका सुनीता पंवार, चंद्रा शाह, सुरेंद्र लाल, विनीता रावत उपस्थित थी।