Move to Jagran APP

दिगंबर व भूपेंद्र बने नगर मंडल महामंत्री

रुद्रप्रयाग : भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिगंबर रमलवाण व भूपेंद्र सिंह बिष्ट

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 05:12 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 05:12 PM (IST)
दिगंबर व भूपेंद्र बने  नगर मंडल महामंत्री
दिगंबर व भूपेंद्र बने नगर मंडल महामंत्री

रुद्रप्रयाग : भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिगंबर रमलवाण व भूपेंद्र सिंह बिष्ट को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा पांच उपाध्यक्ष, पांच मंत्री समेत कुल 16 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

loksabha election banner

भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुंदर मणि गोस्वामी, दयाल सिंह कुंवर, भूपेंद्र जवाण, लक्ष्मण सिंह बिष्ट व शूरवीर सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, प्रदीप जगवाण, शालिनी गोस्वामी, शेखर बहुगुणा, राहुल मेवाल व सोहन सिंह बिष्ट को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अब्दुल रहीम कोषाध्यक्ष, सूरज नौटियाल सोशल मीडिया प्रभारी, विजय जगवाण मीडिया प्रभारी एवं नरेंद्र भंडारी सदस्य चुने गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह नई टीम पूरे मनोयोग के साथ पार्टी के लिए कार्य करेगी तथा आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने में अपना सहयोग करेगी। उन्होंने पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.