Move to Jagran APP

दीपावली के अवसर पर रोशन होंगे जिले के 17 तोक

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: आजादी के साढे़ छह दशक बाद भी जिले के विद्युतीकरण से छूटे 1

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:54 PM (IST)
दीपावली के अवसर पर रोशन होंगे जिले के 17 तोक
दीपावली के अवसर पर रोशन होंगे जिले के 17 तोक

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: आजादी के साढे़ छह दशक बाद भी जिले के विद्युतीकरण से छूटे 188 तोकों में ऊर्जा निगम ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत केबिल का कार्य शुरू हो गया है। अभी तक जिले में 17 तोकों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। दीपावली में पहली बार यह तोक रोशनी से गुलजार होंगे। जिससे क्षेत्रीय गांवों में खुशी की लहर है। वहीं आज तक इन तोकों में ग्रामीण छिल्लरों व चिमनियां जलाते थे।

loksabha election banner

जिले में समूहों में रहने वाले कुछ ऐसे तोक है, जहां आज तक भी अंधेरा ही ही पसरा हुआ है। इन तोकों में अभी भी लोगों का जीवन छिल्लरों एवं चिमनियों के सहारे ही कट रहा था। हाईटेक युग में इन तोकों में विद्युतीकरण न होने से यहां के ग्रामीण सरकारों से काफी मायूस थे। जिसमें जखोली ब्लॉक में सबसे 108 तोक हैं, जहां विद्युतीकरण नहीं हो पाया था। जबकि अगस्त्यमुनि ब्लॉक में 33 व ऊखीमठ में 47 तोक शामिल थे। ऊर्जा निगम की ओर से पूर्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के उक्त तोकों में विद्युतीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन की संस्तुति के बाद इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा था। इन तोकों में विद्युतीकरण के लिए 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद बजट अवमुक्त हो चुका है। जिसके बाद ऊर्जा निगम ने जिले के तीनों ब्लॉक में विद्युतीकरण से छूटे तोकों में बंद केबिल लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। अभी तक जिले के 17 तोकों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें अगस्त्यमुनि में 10, ऊखीमठ में पांच व जखोली में दो तोकों में निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस वर्ष पहली बार दीपावली में यह तोक बिजली से रोशन होंगे।

उधर, ऊर्जा निगम के ईई मनोज सती ने बताया कि जिले में कुल 188 तोकों का विद्युतीकरण का कार्य होना है। केंद्र सरकार से विद्युतीकरण योजना के लिए 21 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। अभी तक 17 तोकों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है। पहली बार यह तोक दीपावली में रोशन होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.