विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ धाम मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से आया मलबा, यात्रा रुकी

Published: Fri, 11 Sep 2026 12:07 PM (IST)

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से आया मलबा

  2. केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग अवरुद्ध, आवाजाही रोकी गई

  3. यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका, मार्ग खोलने का कार्य जारी

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर शुक्रवार को चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग पर मलबा आने की सूचना सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने सुबह करीब 11 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दूरभाष के माध्यम से दी।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल यात्रियों की आवाजाही तत्काल रोक दी गई। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। स्थिति सामान्य होने तक मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रखा गया है।

मार्ग को जल्द सुचारू करने के लिए डीडीएमए की टीम द्वारा मलबे और पत्थरों को हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मार्ग की स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही संबंधित टीमों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मार्ग सुचारू होने और केदारनाथ यात्रा पुनः शुरू किए जाने की जानकारी अलग से दी जाएगी।