अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: डीजीपी
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपद भ्रमण के दौरान जनता, व्यापारियों, जनप्
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपद भ्रमण के दौरान जनता, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनसे संवाद किया। कहा कि जनता भी पुलिस की मदद के लिए आगे आए। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
गढ़वाल भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय पहुंचे पुलिस महानिदेशक ने जनता की समस्याएं सुनीं। जनसंवाद के दौरान जनता की ओर से सुझाव दिए गए। कोरोना काल में अच्छा कार्य करने पर रुद्रप्रयाग पुलिस की प्रशंसा की गई। जिले के राजस्व क्षेत्र को नियमित पुलिस में शामिल करने का सुझाव भी दिया गया। बाहरी लोगों का सत्यापन किए जाने का अनुरोध किया गया। वर्तमान समय में बढ़ रहे वाहनों की संख्या पर बुजुर्ग व्यक्तियों ने चिंता जाहिर की। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने पुलिस महानिदेशक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात व वाहनों के बढ़ते दबाव पर कहा गया कि आने वाले समय में इस बात पर विचार किया जाना सार्थक होगा कि वाहन क्रय करने वाला व्यक्ति उस वाहन की पाíकंग के लिए भी पार्किंग स्थल बनाए। इस ओर भविष्य की तैयारी अभी से की जानी आवश्यक है। वर्तमान समय में ड्रग्स की समस्या बहुत ही विकट है, इससे निपटने के लिए स्थानीय जनमानस, माता-पिता पारिवारिक सदस्यों को भी सामने आना होगा, यह पता लगाना भी आवश्यक है कि उनका बच्चा कहीं गलत संगत में तो नहीं है। ड्रग्स की सप्लाई की चेन को तोड़ा जाना है, साथ ही डिमांड पर भी सतर्क दृष्टि रखते हुए अंकुश लगाया जाना है। कहा कि बिना जन सहयोग के कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। पुलिस के स्तर से किसी भी आम जनता को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन वहीं जनता के बीच रहने वाले अपराधी को किसी भी सूरत में बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।