शशि की गाय और विक्रम की भैंस रही प्रथम स्थान पर
संवाद सूत्र, फाटा: पशुपालन विभाग के तत्वावधान में मैखंडा में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें
संवाद सूत्र, फाटा: पशुपालन विभाग के तत्वावधान में मैखंडा में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें 70 पशु पालकों ने 110 पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में गाय देशी वर्ग में शशि भूषण एवं भैंस वर्ग में विक्रम सिंह की भैंस प्रथम स्थान पर रही।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान चांदनी देवी ने पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु पालने की सलाह दी। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश सिंह नितवाल ने विभागीय योजनाओं जैसे नस्ल सुधार के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम तथा कोऑपरेटिव बैंक से संचालित ब्याज रहित लोन आदि के संबंध में जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र यादव ने पशुओं में पाई जाने वाली बीमारी के संबंध में जानकारी दी।
पशु प्रदर्शनी में गाय देशी वर्ग में शशि भूषण की गाय प्रथम, सुरजी देवी की द्वितीय तथा कुंवरी देवी तृतीय स्थान पर रही। क्रास ब्रीड गाय वर्ग में मंशु देवी की गाय प्रथम, शिवदेई देवी गाय द्वितीय तथा बशु देवी तृतीय स्थान पर रही। भैंस वर्ग में विक्रम सिंह की भैंस प्रथम, संगीता देवी की द्वितीय तथा वरदेई देवी की भैंस तृतीय स्थान पर रही। बैल जोड़ी वर्ग में सुभाष चंद्र की बैल जोड़ी प्रथम, प्रद्युमन सिंह की द्वितीय तथा बिजेश्वरी देवी की बैल जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। प्रदर्शनी में पशुओ की निर्णायक की भूमिका डॉ. अमित, डॉ. प्रमोद कुमार भूटानी व डॉ. सतेंद्र यादव की रही।