चिरबटिया में एक अरब से होगा पर्यटन विकास
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में जखोली विकासखंड का चिरबटिया क्षेत्र आने वाले समय में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में जखोली विकासखंड का चिरबटिया क्षेत्र आने वाले समय में पर्यटन के लिए देश-दुनिया में जाना जाएगा। प्रदेश सरकार ने चिरबटिया को राज्य के 13वें डेस्टिनेशन के रूप में चयनित किया है। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से एक अरब से अधिक के प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विकास की योजना बनाई है।
जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले चोपता समेत कई खूबसूरत बुग्याल यहां मौजूद हैं। इसी कड़ी में अब समुद्रतल से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चिरबटिया क्षेत्र को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि इसके लिए प्रशासन ने एक अरब से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा है। साथ ही एक हजार से अधिक युवाओं को पर्यटन से जोड़ने की भी योजना है। जो यहां पैराग्लाइ¨डग, माउंटेन बाइ¨कग, इको कॉटेज, बर्ड व¨चग, व्यू प्वाइंट, हिमालय दर्शन, ट्रै¨कग रूट, इग्लू हट जैसी गतिविधियों को गति देने के लिए काम करेंगे।
बीते दिनों डीएम मंगेश घिल्डियाल ने गढ़वाल कमिश्नर डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के सामने चिरबटिया में पर्यटन को विकसित करने की योजना का प्रजेंटेशन दिया था। इसमें बताया गया था कि चिरबटिया के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने से लुठियाग, पालाकुराली, धनकुराली, बुढ़ना, उरोली, उच्छना, त्यूंखर, ममणी, कोटि आदि गांवों के साथ ही पूरे जखोली क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। इससे कमिश्नर काफी प्रभावित भी हुए थे।