Move to Jagran APP

रुद्रप्रयाग में भाजपा का सूफड़ा साफ

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जनपद में चार निकाय सीटों में से भाजपा को तीन सीटों पर करारी हार का सामना

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 03:01 AM (IST)
रुद्रप्रयाग में भाजपा का सूफड़ा साफ
रुद्रप्रयाग में भाजपा का सूफड़ा साफ

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जनपद में चार निकाय सीटों में से भाजपा को तीन सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा जबकि दो स्थान पर भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई। ऊखीमठ नगर पंचायत में ही वह अपनी नाक बचाने में सफल रही। कांग्रेस प्रतिष्ठित रुद्रप्रयाग नगर पालिका सीट पर भाजपा को पटखनी देकर जीत दर्ज करने में सफल रही। अन्य दो सीटों पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

loksabha election banner

जिले की सबसे प्रतिष्ठित रुद्रप्रयाग नगर पालिका सीट पर कांग्रेस बड़े अंतर से भाजपा को हराने में सफल रही। इस सीट पर भाजपा के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी थी, भाजपा के जनपदस्तरीय बड़े नेता दिन रात पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में जुटे हुए थे, बावजूद इसके कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी भाजपा प्रत्याशी सरस्वती त्रिवेदी को 563 मतों से हराने में सफल रही। कांग्रेस प्रत्याशी को 1912 जबकि भाजपा प्रत्याशी को मात्र 1349 मत मिले। भाजपा की बागी व निर्दलीय सुशीला बिष्ट को 418 मत मिले। 20 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 95 वोट अवैध घोषित किए गए। नगर पंचायत तिलवाड़ा में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें भाजपा से बीरा देवी, कांग्रेस रेखा देवी, निर्दलीय संजू ¨सह मैदान में थी। निर्दलीय प्रत्याशी संजू देवी 519 मत लेकर विजयी रही, जबकि कांग्रेस यहां दूसरे नंबर पर रही, भाजपा तीसरे नंबर पर खिसक गई। अगस्त्यमुनि में भी भाजपा तीसरे नंबर पर रही। यहां निर्दलीय प्रत्याशी अरूणा देवी कांग्रेस प्रत्याशी राधा देवी को 303 मतों के अंतर से हारने में सफल रही। अरुणा देवी को 1125, राधा देवी को 822, बीना देवी को 469 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही। ऊखीमठ में भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही। यहां भाजपा प्रत्याशी विजय राणा को 710 मत पड़े, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रकाश ¨सह 449 मत ही हासिल कर सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.