श्रीमद्भागवत कथा 16 से
रुद्रप्रयाग : बसुकेदार के कौशलपुर में आगामी 16 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 04:58 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:58 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : बसुकेदार के कौशलपुर में आगामी 16 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन किया जाएगा।
आयोजक अखिलेश चमोला ने बताया कि 16 नवंबर को प्रात: 8 बजे जल कलश यात्रा का अयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे मंडप पूजा तथा 12 बजे आरती होगी। इसके पश्चात 2 बजे से 5 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक आचार्य पं. राजेंद्र प्रसाद भट्ट के मुखार¨बदु से भागवत कथा का रसपान होगा। उन्होंने अधिक से अधिक भक्तों से कथा में पहुंचने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें