भाषण प्रतियोगिता में अस्मिता नेगी प्रथम
संवाद सूत्र, अगस्त्यमुनि: नेहरू युवा केंद्र एवं आरटेक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय य
संवाद सूत्र, अगस्त्यमुनि: नेहरू युवा केंद्र एवं आरटेक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अस्मिता नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अगस्त्यमुनि के विजयनगर में आयोजित स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वामी विवेकानंद के शिक्षा दर्शन का जीवन में महत्व विषय पर छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री अनूप सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से युवा में ऊर्जा का संचार होता है। विवेकानंद करोड़ों लोगों के आदर्श हैं, इसलिए हमें उनके कार्यो के बारे में जानकारी होनी चाहिए। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार युवाओं में प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से कई योजनाएं चला रही है। युवाओं को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। आरटेक एकेडमी के संस्थापक कालिका कांडपाल ने कहा कि भारत समेत विश्व के करोड़ों युवाओं के आदर्श एवं महान संत से जुडे़ विचारों से युवाओं से रूबरू कराने के लिए इस कार्य का आयोजन किया गया है। भाषण प्रतियोगिता में अस्मिता नेगी ने प्रथम, चंद्रमोहन ने द्वितीय व प्रिया रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवी गिरीश चौहान, कुलदीप अग्रवाल, अनूप चंद, प्रवेंद्र कठैत, बबीता बेंजवाल, प्रियांशी रावत, प्रियांशी बुटोला, कन्हैया कुमार, गिरीश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।