निकाय,, अगस्त्यमुनि, तिलबाड़ा व ऊखीमठ नपं में टिकट को घमासान
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जनपद की तीन नगर पंचायतों में भाजपा व कांग्रेस के भीतर टिकट पाने के इच्छुक
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जनपद की तीन नगर पंचायतों में भाजपा व कांग्रेस के भीतर टिकट पाने के इच्छुक दावेदारों में खींचतानी चल रही है। पार्टी संगठन के निर्णय पर ही सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं इस बार तिलबाड़ा में पहली बार नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा। इसको लेकर प्रत्याशियों के साथ ही वोटरों में भी उत्साह बना है।
जनपद की सबसे बड़ी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की बात करें तो यहां छह हजार से अधिक वोटर हैं। इस नगर पंचायत पर पहले भाजपा का कब्जा था। इस बार सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई है। महिलाओं में टिकट को लेकर मजबूत तरीके से अपनी दावेदारी की जा रही है। कांग्रेस व भाजपा में ही मुख्य रूप से टिकटों को लेकर घमासान मचा है। भाजपा की ओर से एक मात्र दावेदारी सामने आ रही है, जबकि कांग्रेस राधादेवी रावत, ऊमा कैंतुरा, ग्राम पंचायत बैंजी की प्रधान रही अरुणा बेंजवाल भी इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रही है। अरूणा देवी भी तिलबाड़ा में भाजपा की ओर से रेखा कंडारी व बीरा रावत व कांग्रेस से रेखा भंडारी विक्रम कंडारी व विजयपाल रावत ने दावेदारी की है, रेखा देवी, जबकि कांग्रेस की ओर से ऊखीमठ में भाजपा विजय राणा, लक्ष्मीभट्ट, प्रकाश रावत, कांग्रेस से रीता पुष्पवाण, प्रकाश गुंसाई व रणजीत ¨सह रावत, प्रमोद नेगी की दावेदारी पेश की है।