दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा
रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ ¨सह रावत ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार
रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ ¨सह रावत ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र श्रीनगर में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से चुनाव के पूरे समीकरण बदल गए। जिससे अधिक लोगों ने मोदी के रैली के बाद अपने वोट को भाजपा के पक्ष में डालने का मन बनाया है। जिसके बाद प्रदेश डबल इंजन की सरकार कायम होने से प्रदेश का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री रावत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एलपी डिमरी, सुनिल नौटियाल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी, दीपक सिलोड़ी, रोहित नैथानी, अजय कप्रवान, रमेश भट्ट जगमोहन रावत समेत अनेक भजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।