विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों ने निकाली संस्कृत जन जागरण रैली

By Edited By:
Published: Wed, 01 Jun 2016 07:56 PM (IST)

संवाद सूत्र, गुप्तकाशी: राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल गुप्तकाशी में पांच दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, गुप्तकाशी: राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल गुप्तकाशी में पांच दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण के चौथे दिन छात्रों ने संस्कृत जन जागरण रैली निकाल कर लोगों को संस्कृत के प्रति जागरूक किया।

संस्कृत भारती गुप्तकाशी के तत्वाधान में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तहत बुधवार को कन्या जूहा के साथ ही जैक्सवीन नेशनल स्कूल, नवदीप चिल्ड्रन एकेडमी, एमएल पब्लिक स्कूल, राइंका के छात्रों ने विद्यालय परिसर से मुख्य बाजार होते हुए नवदीप एकेडमी परिसर तक जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में संस्कृतम् पठतु, संस्कृतम् बदतु, घरे-घरे संस्कृत भाषा, गृहे-गृहे संस्कृत भाषा नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया। इसके बाद प्रशिक्षण के चौथे वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत द्वितीय राजभाषा है। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत हैं। कहा कि लगभग सभी पुराण एवं कथाओं का वर्णन भी संस्कृत भाषा में हुआ है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हरिकृष्ण बगवाड़ी, संयोजक देवानंद सेमवाल, प्रशिक्षक संजू ध्यानी, हर्षवर्धन शुक्ला, बिष्णु दत्त गौड़, राकेश जमलोकी, बीना गौड़, बचन सिंह आदि उपस्थित थे।

फोटो-1आरडीपीपी-2