राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 वाद निस्तारित
रुद्रप्रयाग : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 07:11 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग न्यायालय में कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया। जिनसे कुल 1126300 रुपये का प्रतिकर वसूल कर कोषागार में जमा किया गया।
जिला न्यायालय प्रागंण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप शर्मा के न्यायालय में एनआइ एक्ट 138 के 6 वाद एवं श्रमिकों से संबंधित दो वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल 1126300 रुपये का प्रतिकर वसूल कर कोषागार में जमा किया गया। इसके अलावा वाह्य न्यायालय उखीमठ सिविल जज आरती सरोहा के न्यायालय में दो वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें