Move to Jagran APP

मामूली विवाद में युवक को मारी गोली

पिथौरागढ़ जनपद के विकासखंड मूनाकोट के कुशला भटवाड़ी गांव में तीन अज्ञात लोगों ने एक युवक को मामूली विवाद में गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 01:04 AM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 06:10 AM (IST)
मामूली विवाद में युवक को मारी गोली
मामूली विवाद में युवक को मारी गोली

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विकासखंड मूनाकोट के कुशला भटवाड़ी गांव में तीन अज्ञात लोगों ने 21 वर्षीय युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली चलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राजस्व पुलिस की टीम गांव पहुंच गई है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी. दूर कुशला भटवाड़ी गाव के कुछ युवक सोमवार को मनकोट ग्रामसभा के कुटकी ताल में मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। मछली मारने के दौरान ही ताल के पास पहुंचे तीन अज्ञात युवाओं का उनसे विवाद हो गया। युवाओं ने एकनाली बंदूक से गोली चला दी। गोली कमल सिंह जीना (21) की छाती में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच हमलावार दोबारा बंदूक में गोली भरने लगे। घायल युवक के साथियों ने हिम्मत दिखाते हुए युवकों से बंदूक छीन ली। इस बीच अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवक के साथी उसे लेकर गांव पहुंचे और सूचना राजस्व पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस से घायल युवक कमल जीना को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सक उसके आपरेशन में जुटे हैं। युवक की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद पंत, उपनिरीक्षक भरत मेहता, ऋषेंद्र सामंत, मनोज कुमार और देवराज सिंह की टीम गांव पहुंच गई। उन्होंने घायल युवक के साथियों द्वारा हमलावरों से छीनी गई बंदूक को कब्जे में ले लिया। राजस्व विभाग बंदूक के लाइसेंसधारी का पता लगा रही है। लाइसेंसधारी का पता लगते ही हमलावरों का पता लग सकता है। घायल युवक के साथियों से जानकारी जुटाई जा रही है। राजस्व उपनिरीक्षक भरत सिंह मेहता ने बताया कि युवक के परिजनों के जिला मुख्यालय में होने के चलते अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलते ही मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तार किया जाएगा। हमलावरों ने गोली क्यों चलाई इसका पता लगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.