Move to Jagran APP

लक्ष्मी के रू प में की गई गोधन की पूजा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व सीमांत जिले में धूमधाम से मनाया गया

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:18 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:18 PM (IST)
लक्ष्मी के रू प में की गई गोधन की पूजा
लक्ष्मी के रू प में की गई गोधन की पूजा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व सीमांत जिले में धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों क्षेत्रों में पारंपरिक तौर पर देवी लक्ष्मी के रू प में गायों का पूजन किया गया।

loksabha election banner

दीप पर्व पर गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व महालक्ष्मी पूजन के अगले दिन मनाया जाता है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध है। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली से गोवर्धन पर्वत को उठाया था। ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पर्व का खास महत्व है। गुरू वार को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे विधि-विधान के साथ पारंपरिक तौर पर गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने प्रात: गाय को स्नान कराया। फिर चावल का लेप बनाकर उनके शरीर पर लगाया। इसके बाद गले में फूलों की माला पहनाकर उनकी आरती उतारी गई। गाय की पूजा करने के बाद एक-दूसरे को प्रसाद बांटा गया। पूजा को लेकर महिलाओं व बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.