घर लौटने वाले श्रमिकों को देना होगा फिटनेस प्रमाणपत्र
पिथौरागढ़ से बाहर जाने वाले और जिले में प्रवेश करने वालों को फिटनेस प्रमाण पत्र देना होगा। संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ जिले से अपने घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को पहले हेल्थ फिटनेस
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जिले से अपने घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को पहले हेल्थ फिटनेस प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद ही उन्हें गृह जनपद के लिए रवाना किया जाएगा। प्रमाणपत्र की पूरी प्रक्रिया जिला अस्पताल पूरी करेगा। इसके लिए सोमवार को अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ी।
जिले में अब तक 24 हजार लोग लौटे हैं। वहीं करीब 15 हजार लोग जनपद से बाहर भी गए हैं। बाहर जाने वालों में प्रवासी श्रमिकों की संख्या सर्वाधिक है। बिहार, यूपी के साथ ही नेपाल के प्रवासी भी बड़ी संख्या में लौट रहे हैं। जिले से बाहर जाने वाले लोगों को अपनी थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रू प से करानी है। इसके बाद ही उन्हें जनपद से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है। जिले से अपने घर वापस जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं।
सोमवार को इनमें से 200 लोग अपनी स्क्रीनिंग कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। शारीरिक दूरी का पालन करवाते हुए इनकी स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद प्रमाणपत्र जारी किया गया। सोमवार को स्क्रीनिंग में कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया।