लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में पिथौरागढ़ व गंगोलीहाट विधानसभा की महिलाएं फिर रहीं आगे
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ लोकसभा चुनाव में मतदान के मामले में महिला और पुरुषों का प्रतिशत
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: लोकसभा चुनाव में मतदान के मामले में महिला और पुरुषों का प्रतिशत बराबर पर रहा। मतदान के विधानसभावार आंकड़े निर्वाचन विभाग ने शनिवार को जारी किए। जिले की पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट विधानसभा में जहां महिला वोटर मतदान में आगे रही वहीं धारचूला और डीडीहाट विधानसभा में पुरुष मतदाताओं ने बाजी मारी।
गंगोलीहाट विधानसभा के अंतर्गत कुल महिला मतदाताओं की संख्या 48580 थी जिसमें से 56.22 प्रतिशत 27313 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 51380 पुरुष मतदाताओं में से 22808 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पिथौरागढ़ विधानसभा के अंतर्गत भी महिलाएं वोट डालने में आगे रही। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजीकृत 53077 महिलाओं में से 29564 महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं का वोट प्रतिशत 55.70 रहा। पिथौरागढ़ विधानसभा में 50.65 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। पंजीकृत 53016 पुरुष मतदाताओं में से 26850 मतदाताओं ने वोट डाले।
धारचूला विधानसभा में महिलाएं मतदान करने में पीछे रही। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 51.83 फीसद महिलाओं ने मताधिकार में भाग लिया। कुल पंजीकृत 42838 महिलाओं में से 22207 महिलाओं ने वोट डाले। इस सीट पर पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 55.06 रहा। कुल पंजीकृत पुरुष मतदाता 42356 में से 23324 ने अपने मत का उपयोग किया। डीडीहाट विधानसभा के अंतर्गत पुरू ष मतदाता मतदान में आगे रहे। कुल पंजीकृत 39845 मतदाताओं में से 51.97 फीसद यानी 20706 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। महिलाओं का प्रतिशत 51.36 रहा। कुल पंजीकृत 41979 महिलाओं में से 21562 महिलाओं ने सांसद चुनने के लिए वोट डाले।