Move to Jagran APP

महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सूत्र, धारचूला : गैरसैंण, भराड़ी सैण में महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 11:03 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 11:03 PM (IST)
महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सूत्र, धारचूला : गैरसैंण, भराड़ी सैण में महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ब्लॉक महिला मोर्चा ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

loksabha election banner

ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी रायपा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला । मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस नगर के मार्गों से होते हुए गांधी चौक पर पहुंचा। जहां पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने इस मौके पर हुए लाठी चार्ज को बर्बरता की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार निरंकुश बन चुकी है जो महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर लाठीचार्ज कर अपनी निरंकुशता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि विस चुनाव करीब आ चुके हैं। जनता इस सरकार को सबक सिखाने को तैयार है।

पुतला दहन करने वालों में नंदा बिष्ट, लक्ष्मी रायपा, प्रेमा कुटियाल, अंजू रौंकली, लक्ष्मी गुंज्याल, जानकी देवी, निहारिका गब्र्याल, डूुूंगर सिंह दानू, जीत सिंह, सौरभ मर्तोलिया, रवीश पतियाल, सज्जाक हुसैन, नवनीत, जीवन रौतेला सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रवीश पतियाल ने किया। ========= महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाए सरकार

टनकपुर : नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति ने पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर की है। गुरुवार को समिति की विजया भवन में हुई बैठक में कहा गया कि रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल व अन्य खाद्य सामग्री के बढ़ रहे दामों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की। बैठक में दिनेश चन्द्र शास्त्री, कमलेश वर्मा, रामबाबू यादव, पूजा टम्टा, विशन सिंह, देव सिंह महर, सुंदर सिंह बोहरा, प्रकाश जोशी, माह सिंह, आसिफ वारसी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.