विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में जंगल गई महिला पर भालू का जानलेवा हमला, चेहरा-गला और हाथ बुरी तरह नोंचे

Published: Wed, 25 Feb 2026 03:32 PM (IST)

पिथौरागढ़ के नाचनी क्षेत्र के घटमौला जंगल में एक महिला पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। मल्ला भैंसकोट निवासी ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। तेजम तहसील के नाचनी क्षेत्र के घटमौला के जंगल में बुधवार दोपहर भालू ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। मल्ला भैंसकोट (भौरियागाड़) निवासी मनीषा पत्नी प्रकाश कुमारदोपहर करीब डेढ़ बजे किसी काम से जंगल गई थीं, तभी घात लगाए भालू ने उन पर हमला कर दिया।

भालू ने महिला के चेहरे, गले और हाथों को बुरी तरह नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों और ग्राम प्रधान कमला देवी ने उसे बमुश्किल भालू से बचाया। परिजन घायल को नाचनी वन चौकी ले गए, जहां से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर महिला को इलाज के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना पर जिला पंचायत सदस्य दीपू चुफाल और चंद्र राम पार्की सहित अन्य लोग वन चौकी पहुंचे। जिपं सदस्य ने अपनी ओर से फौरी आर्थिक मदद दी। वहीं, वन विभाग ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- टाइगर रिजर्व में 'वाइल्ड लाइफ' का डबल डोज: कहीं भालू ने दिखाई चाल, तो कहीं बाघों के कुनबे ने किया पर्यटकों को खुश

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भालू का खौफनाक हमला, महिला गंभीर रूप से घायल; गांववालों की त्वरित हिम्मत से बची जान