महिला ने जंगल में लगा दी आग, हजारों पेड़ जले
मानसिक रोगी महिला ने जंगल में आग लगा दी। इससे हजारों पेड़ जल गए। पर्यावरण टास्क फोर्स के जवान आग बुझाने में जुटे हैं।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: मानसिक रोगी महिला ने जंगल में आग लगा दी। इससे हजारों पेड़ जल गए। पर्यावरण टास्क फोर्स के जवान आग बुझाने में जुटे हैं।
मुनस्यारी के नांचनी कस्बे से लगभग छह किमी दूर कोट्यूडा गांव के धुलियाबगड़ में ईको पर्यावरण फोर्स ने 20 हेक्टेयर भूमि पर बांज बुरांश फत्यात क्वैराल सहित स्थानीय प्रजाति के 20 हजार पौध लगाए थे। जंगल तैयार हो रहा था।
आरोप है कि मंगलवार को एक विक्षिप्त महिला ने जंगल में आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और जंगल को चपेट में ले लिया। जंगल में तैयार नए पेड़ आग की चपेट में आ गए और जलने लगे। ग्रामीणों ने सूचना पर्यावरण टास्क फोर्स को दी। जवान मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटे है।
यह भी पढ़ें: असमाजिक तत्वों ने जंगल में लगाई आग, 12 घंटे बाद किया काबू
यह भी पढ़ें: असामाजिक तत्वों ने जंगल में लगाई आग, आधा लपटों से घिरे दर्जन परिवार
यह भी पढ़ें: इंदिरा मार्केट स्थित कपड़ों की छह दुकानें जली, सारा सामान राख