Move to Jagran APP

24 सौ मीटर की ऊंचाई पर पड़ेंगे वोट

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ आज लोकतंत्र के महापर्व पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 10:45 PM (IST)
24 सौ मीटर की ऊंचाई पर पड़ेंगे वोट
24 सौ मीटर की ऊंचाई पर पड़ेंगे वोट

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: आज लोकतंत्र के महापर्व पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार की बुनियाद रखेंगे। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट में कई मतदान केंद्र ऊंची चोटियों या फिर दुर्गम क्षेत्रों में बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टिया कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी है। मकसद सिर्फ यह है कि ऊंचाई पर लोकतंत्र के महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना।

loksabha election banner

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्रों में तो अभी भी कुछ बूथों के आसपास बर्फ जमी है। इसी विधानसभा का नामिक बूथ सर्वाधिक ऊंचाई वाला बूथ है। इस बूथ की ऊंचाई 24 सौ मीटर से अधिक है। पिथौरागढ़ जिले के इस बूथ की सड़क से पैदल दूरी 27 किमी है तो दूसरे जिले बागेश्वर से जाने पर पैदल दूरी सात किमी है। मतदान पार्टी को भी बागेश्वर होते हुए भेजा गया।

नामिक के अलावा धारचूला विस क्षेत्र में डेढ़ दर्जन बूथ अत्यधिक ऊंचाई वाले बूथ हैं। जिसमें धारचूला और मुनस्यारी के बूथ शामिल हैं। इस वर्ष भारी हिमपात के चलते ऊंचाई वाले बूथ क्षेत्रों के आसपास अभी भी बर्फ जमी है। इन क्षेत्रों तक प्रचार दल ही नहीं पहुंचते हैं। अभी तक केवल पार्टी का सिंबल ही यहां तक पहुंचा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन गांवों तक कोई सांसद भी नहीं पहुंचा है। 17 वीं लोक सभा के चुनाव होने जा रहे हैं इन गांव के कई ग्रामीणों ने अपने सांसद की सूरत तक नहीं देखी है। ========= सर्वाधिक ऊंचाई वाले बूथों का विवरण बूथ ऊंचाई मीटर मतदाता

नामिक 2400 407

गोल्फा 2200 363

बौना 2200 327

तौमिक 2100 378

पातो 2150 341

बुई 2150 285

साइपोलो 2100 510

तिकसेन पूर्व 2100 898

तिकसेन पश्चिम 2100 888

सुमदुम 2100 335

दर 2100 534

बौगलिंग 2250 409

सिर्खा 2100 470

रू ंग 2100 326

सोसा 2200 296

कनार 2000 578

धामीगांव 2000 818

बजेता 2000 703 ======== पिथौरागढ़ विस क्षेत्र में बड़ाबे है सर्वाधिक ऊंचाई वाला बूथ

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर सामने खड़ी थलकेदार पहाड़ी पर स्थित बड़ाबे बूथ सर्वाधिक ऊंचाई वाला बूथ है। इस बूथ की ऊंचाई 6000 फीट है। डीडीहाट का सानदेव बूथ भी इसी ऊं चाई वाला बूथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.