क्विज प्रतियोगिता में विवेकानंद कनिर्मलराज को मिला द्वितीय स्थान
पिथौरागढ़: स्थानीय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र निर्मलराज धामी ने पाल
पिथौरागढ़: स्थानीय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र निर्मलराज धामी ने पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेनेजमेंट कॉलेज की ओर से आयोजित एप्टीट्यूट/क्विज प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें आठ हजार की धनराशि दी गई। निर्मलराज की इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. चंदन सिंह तड़ागी ने निर्मलराज को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक प्रो. बीएस गोबाड़ी, विद्यालय के अध्यक्ष धर्म सिंह, खुशाल सिंह नेगी, मनोज पंत, पान सिंह खोलिया, उमाकांत पंत, कौशलेश त्रिपाठी, भूपेंद्र जेठी, रवींद्र बहादुर चंद, प्रदीप पाठक, विजयानंद जोशी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, प्रदीप कुमार अवस्थी, रवींद्र थापा, प्रेम बल्लभ जोशी, मनीष देवलाल, भाष्कर शर्मा, लीलाधर शर्मा आदि ने खुशी जताते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।