Move to Jagran APP

विनोद बने दुग्ध संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के चुनाव शनिवार को कराए गए। संघ के तीनों

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:35 PM (IST)
विनोद बने दुग्ध संघ के निर्विरोध अध्यक्ष
विनोद बने दुग्ध संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के चुनाव शनिवार को कराए गए। संघ के तीनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। संघ के अध्यक्ष पद पर विनोद भट्ट, पुष्पा पंत उपाध्यक्ष और हरू देवी प्रतिनिधि चुनी गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद भट्ट ने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक लोग को दुग्ध व्यवसाय से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालकों की आमदनी में इजाफा करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भूपेश पंत, दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, महामंत्री गिरीश जोशी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, राजेंद्र भट्ट, इंद्र सिंह लुंठी, रघुवीर सिंह, ललित मोहन भट्ट, योगेश, पंकज, कृष्णा, धर्मानंद भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे। मौजूद लोगों ने नए अध्यक्ष विनोद भट्ट का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.