Move to Jagran APP

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का बुधवार को शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:16 AM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों ने ली शपथ
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का बुधवार को विधिवत शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिले के 686 ग्राम पंचायतों में से 251 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। कोरम पूरा नहीं होने से 435 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए।

loksabha election banner

बुधवार को जिले के समस्त आठ विकासखंडों में ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। विकासखंड बेरीनाग में 84 में से 22 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। कोरम पूरा नहीं होने से शेष 62 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए। विकासखंड कनालीछीना में 92 में से 37 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुने जाने से 55 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका। गंगोलीहाट विकासखंड में 117 में से 34 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी श्याम चंद ने शपथ दिलाई। वार्ड मैंबर नहीं चुने से 81 ग्राम पंचायतें गठित नहीं की गईं। यहां दो ग्राम पंचायतों कोटली व भुलीगांव में प्रत्याशी नहीं मिलने से चुनाव नहीं हुआ। विकासखंड डीडीहाट में 71 में से 37 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी विजेंद्र लाल मयाल ने शपथ दिलाई। शेष 34 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने से शपथ नहीं दिलाई गई। विकासखंड विण में 85 ग्राम पंचायतों में से 16 ग्राम पंचायतों के मुखियाओं ने शपथ ली। कोरम पूरा नहीं होने से शेष 69 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं किया गया। विकासखंड मूनाकोट में 76 में से 18 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। शेष 58 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। विकासखंड धारचूला में 62 में से 39 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। शेष 23 पंचायत मुखिया कोरम पूरा होने के बाद शपथ लेंगे। विकासखंड मुनस्यारी में 99 में से 48 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने पर 51 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.