Move to Jagran APP

गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा न देने पर गुस्साया उक्रांद, कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

पिथौरागढ़ में उक्रांद ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 10:58 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 10:58 PM (IST)
गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा न देने पर गुस्साया उक्रांद, कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा न देने पर गुस्साया उक्रांद, कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

पिथौरागढ़, जेएनएन : गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किए जाने से नाराज उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

prime article banner

सिल्थाम में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कौशिक समिति ने राज्य में रायशुमारी कर गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाए जाने की संस्तुति की थी। पेशावार कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर यूकेडी ने राजधानी का शिलान्यास भी किया था, लेकिन सरकार ने जनभावनाओं को दरकिनार करते हुए गैरसैंण को सिर्फ ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है जो जनभावनाओं का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य की बागडोर संभालने वाली भाजपा और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की है। यूकेडी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी, केंद्रीय उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय प्रवक्ता जगत मेहता, सुशील पांडे, मदन पोखरिया, हीरा बल्लभ भट्ट, बीडी कोहली, पूरन बिष्ट, प्रेम सिंह बोरा, निर्मल चौधरी, राधिका शर्मा, गंगा धामी, राम सिंह ऐरी, हेम पुनेठा, चंद्र सिंह, भगवान दिगारी, गणेश राम, गणेश पाल, गोविंद राम, दीवान सिंह, भूपेश कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.