विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदि कैलास यात्रा पर मौसम की मार, इनर लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया रद

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:30 PM (IST)

पिथौरागढ़ में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण आदि कैलास व ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट जारी करना स्थगित कर दिया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश और बार बार सड़क बाधित होने के कारण आदि कैलास एवं ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अब आईएलपी ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी। साथ ही कहा गया है कि यदि अत्यधिक बारिश, खराब मौसम या सड़क बंद होने की स्थिति बनी तो परमिट जारी करने का कार्य अस्थायी रूप से फिर से रोका जा सकता है।

लगातार भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रा में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रखें और आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- पूरे साल होगी आदि कैलास यात्रा, CM Dhami के आदेशों के बाद तैयारी शुरू; 550 से अधिक होम स्टे तैयार