विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Published: Sun, 23 Aug 2026 12:43 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2026 07:09 AM (IST)

चंपावत के देवीधुरा में 25 अगस्त को जिला सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन होगा। टाटा मोटर्स और क्वैस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. चंपावत के देवीधुरा में 25 अगस्त को रोजगार मेला।

  2. टाटा मोटर्स, क्वैस ग्रुप 700 पदों पर करेंगे भर्ती।

  3. 12वीं से परास्नातक, 18-23 आयु वर्ग के लिए अवसर।

संवाद सहयोगी, चंपावत। कौशल विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 25 अगस्त को देवीधुरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि रोजगार मेला राजकीय इंटर कालेज में आयोजित होगा, जिसमें टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।

मेले में विभिन्न पदों पर लगभग 700 रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले में 12वीं, आईटीआई, स्नातक तथा परास्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तथा निर्धारित वेतनमान 16,250 रुपये प्रति माह रखा गया है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05965-297303, 9759036349 या 9411348111 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कांग्रेस पर एसआईआर में बाधा का आरोप, भाजपा की आयोग से की शिकायत