उपाध्याय चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष
संवाद सूत्र, थल: कृषि व्यवसाय सहयोग संगठन सुधा द्वारा उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम परियोजना-2 के
संवाद सूत्र, थल: कृषि व्यवसाय सहयोग संगठन सुधा द्वारा उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम परियोजना-2 के सहयोग से गोचर में कृषक समहों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्नति स्वायत्त सहकारिता किसान संघ थल नाम से सहकारिता का गठन किया गया।
कार्यशाला में डीडीहाट विकासखंड के 18 ग्राम पंचायतों से 42 इच्छुक कृषि समुहों के 372 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभी सदस्यों को संगठित कर सहकारिता समूह का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मदन उपाध्याय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कृषि व्यवसाय सहयोग संगठन के टीम लीडर हेम चंद्र नेगी ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को बाजार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही बिचोलियों से निजात मिलेगी और किसान व ग्राहकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कुंदन सिंह ने काश्तकारों को सहकारिता व पदाधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में कृषि अधिकारी सुरेश चंद्र मौर्या, ग्राम्या-1 सहकारिता के अध्यक्ष भगत सिंह, त्रिवेणी संगम सहकारिता के अध्यक्ष त्रिभुवन जोशी, गीता राणा, बची सिंह बिष्ट, कमल नारायण जोशी, नदीम मलिक, पूजा महर आदि मौजूद रहे।