अज्ञात युवक का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में चंडाक रोड पर गैस गोदाम से लगभग दो सौ मीटर दूर एक पेड़ पर अज्ञात
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 10:36 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:36 PM (IST)
पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में चंडाक रोड पर गैस गोदाम से लगभग दो सौ मीटर दूर एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका हुआ मिला है। रविवार सुबह जब कुछ लोग मॉर्निग वॉक में गए तो गैस गोदाम से लगभग दो सौ मीटर दूर एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ नजर आया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर कब्जे में लिया । शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 27 साल है। युवक स्थानीय नही अपितु बाहर का प्रतीत हो रहा है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है ,और पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें