विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UK Board Topper 2026: तीन से पांच घंटे की पढ़ाई लाई रंग, पिथौरागढ़ की दीपांशी बोर्ड मेरिट में 13वें स्थान पर

Published: Sat, 25 Apr 2026 04:33 PM (IST)

पिथौरागढ़ की दीपांशी सामंत ने नियमित पढ़ाई से हाईस्कूल बोर्ड में 95% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 13वीं रैंक हासिल ...और पढ़ें

एसबीएम स्कूल की मेधावी छात्रा दीपांशी सामंत।

एसबीएम स्कूल की मेधावी छात्रा दीपांशी सामंत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। नगर के एसबीएम स्कूल की मेधावी छात्रा दीपांशी सामंत ने स्कूल समय के अतिरिक्त तीन से पांच घंटे की नियमित पढ़ाई कर हाईस्कूल बोर्ड की योग्यता सूची में 13 वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। दीपांशी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।

उन्होंने विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 99 और गणित में 92 अंक प्राप्त किये हैं। दीपांशी ने भविष्य में एनडीए के जरिये भारतीय सेना ज्वाइन करने का लक्ष्य रखा है।

दीपांशी के पिता विक्रम सिंह सामंत ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से देवलथल के चौपाता गांव का रहने वाला सामंत परिवार वर्तमान में जिला मुख्यालय में रहता है।

मेधावी दीपांशी ने बताया कि वह स्कूल टाइम के अतिरिक्त हर रोज तीन से पांच घंटे की नियमित पढ़ाई करती है। दीपांशी की माता हेमा सामंत गृहिणी हैं।

दीपांशी की शानदार सफलता की जानकारी मिलते ही पास-पड़ोस के लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह बिष्ट, अमित बिष्ट ने दीपांशी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- UK Board Result 2026: चंपावत में हिमानी ने 10वीं और यश ने इंटर में किया टॉप

यह भी पढ़ें- UK Board 12th Topper: औसत से असाधारण, दसवीं में थे 72%; 12वीं में मेरिट लिस्ट में बनाया स्थान