93 लाख रुपये की चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
संवाद सूत्र धारचूला भारत नेपाल सीमा पर तैनात 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दो महिला
संवाद सूत्र, धारचूला :भारत नेपाल सीमा पर तैनात 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दो महिलाओं से नौ किलो तीन सौ दस ग्राम की चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 93 लाख दस हजार रु पये आंकी गई है। महिलाएं चरस के पैकेट बनाकर कमर में बेल्ट की तरह बांध कर ला रही थी।
गुरु वार को 11 वीं वाहिनी एसएसबी के जवान जब भारत नेपाल की सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर आने जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे थे । इसी दौरान नेपाल की तरफ से दो अज्ञात महिलाएं आई। पुल पर तैनात एसएसबी जवानों को अज्ञात महिलाओं को देखते संदेह हुआ। एसएसबी जवानों और महिला जवानों द्वारा उन्हें रोका गया और महिलाओं से पूछताछ की गई। इस मौके पर उनके सामान की तलाशी ली गई तो उनके पास से नौ किलो तीन सौ दस ग्राम चरस बरामद हुआ। महिलाओं द्वारा चरस के कुछ पैकेट बना कर कमर में बेल्ट की तरह बाधे गए थे और कुछ पैकेज निजी बैगों में थे। इतनी अधिक मात्रा में चरस पकड़े जाने पर जवानों ने सूचना अधिकारियों को दी। एसएसबी के एसआइ उच्छाप सिंह द्वारा महिलाओं से पूछताछ की गई। सूचना मिलने पर उप सेनानी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। तब जाकर आगे की कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि चरस नेपाल से भारत में तस्करी के लिए लाई जा रही थी। सीमा पर इतनी अधिक मात्रा में चरस पकड़े जाने से सनसनी बनी है। वह भी महिलाओं के इसमें संलिप्त होने से चर्चा व्याप्त है। महिलाओं के नाम अभी पुलिस ने उजागर नहीं किए हैं। महिलाएं कहां की है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप