Move to Jagran APP

दो पर्वतारोही नंदा देवी ईस्ट को रवाना

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: ब्रिटिश पर्वतारोहण अभियान का दो सदस्यीय दल नंदा देवी ईस्ट अभियान

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 03:46 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 03:46 PM (IST)
दो पर्वतारोही नंदा देवी ईस्ट को रवाना
दो पर्वतारोही नंदा देवी ईस्ट को रवाना

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: ब्रिटिश पर्वतारोहण अभियान का दो सदस्यीय दल नंदा देवी ईस्ट अभियान को रवाना हो गया है। इस अभियान के लिए आइस संस्था के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को लाइजन ऑफीसर बनाया गया है।

loksabha election banner

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली द्वारा संचालित इस अभियान में ब्रिटिश पर्वतारोहण संस्थान के सदस्य जान जेम्स क्रूक और डेविड जेम्स नंदा देवी ईस्ट अभियान पर जा रहे हैं। संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर किए जाने वाले चयन के तहत आइस संस्था के मनीष कसनियाल को इस अभियान का लाइजन ऑफीसर बनाया है। आइस संस्था सचिव बासु पांडेय के मार्ग दर्शन पर प्रतिवर्ष विभिन्न साहसिक गतिविधियां करती है। संस्था के पर्वतारोही और साहसिक खेलों के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले साहसिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हैं। इधर राष्ट्रीय स्तर पर नंदा देवी ईस्ट अभियान के लिए संस्था के सदस्य को लाइजन ऑफीसर बनाए जाने पर संस्था ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

लाइजन ऑफीसर मनीष कसनियाल ने बताया कि एक अक्टूबर से एक नवंबर तक चलने वाले नंदा देवी ईस्ट अभियान के ब्रिटिश पर्वतरोहण संस्थान के दो सदस्य शुक्रवार को मुनस्यारी रवाना हो चुके हैं। उनके मंगल पवार, संदीप पवार, हीरा सिंह और गंगा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा नंदा देवी बेस कैंप पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.