शालीखेत पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर फुंका, आपूर्ति ठप
नगर व उसके आसपास के गांव की बड़ी आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाले पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर फुंक गया है।
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट : नगर व उसके आसपास के गांव की बड़ी आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाले शालीखेत पंपिंग योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इसके चलते क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्रवासियों ने अविलंब आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
बीती शाम शालीखेत पंपिंग योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। क्षेत्र में पेयजल का अन्य कोई विकल्प नहीं है। इससे लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को जलसंस्थान द्वारा सड़क क्षेत्र से लगे इलाकों में पेयजल टैंकरों से आपूर्ति की गई, मगर आपूर्ति के सापेक्ष पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल आपूर्ति करने को मजबूर हैं। आए दिन योजना के विद्युत ट्रांसफार्मर में खराबी होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने अविलंब व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
---
वर्जन
ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए मेरठ से मैकेनिक बुलाया गया है। उसके 27 फरवरी तक पहुंचने की संभावना है। ट्रांसफार्मर ठीक होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल सड़क से लगे इलाकों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
-रु पेश आर्या, जेई जलसंस्थान