Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Accident: पिथौरागढ़ में 600 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 04:45 PM (IST)

    Accident in Uttarakhand उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरते हुए जीप नदी में गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि ये लोग होकरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। फिलहाल अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    Hero Image
    पिथौरागढ़ में 600 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की मौत; रेस्क्यू है जारी

    पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।  फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दी। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र में है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची। जबकि लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे थे।

    भारी बारिश से जानलेवा हुई सड़क

    खोयम के प्रधान हीरा सिंह मेहता का कहना है बीती रात्रि भारी वर्षा हुई। जिसके चलते सड़क पर नाला बहने लगा और सड़क धंस गई। सड़क जानलेवा हो गई है। जहां सड़क धंसी है, उसी स्थान पर इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। सभी ग्रामीण रेस्क्यू कर रहे हैं।

    विधायक हरीश धामी ने दिए निर्देश

    विधायक हरीश धामी ने जिला अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल होकरा पहुंच कर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

    सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

    पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

    पिथौरागढ़ हादसे में मृतकों के नाम

    1- 64 वर्षीय किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह

    2-69 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह

    3-58 वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र खीम सिंह

    4-24 वर्षीय निशा पत्नी उमेश सिंह

    5- 28 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह

    6-42 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह

    7- 35 वर्षीय महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह (चालक)

    8-37 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह

    ((सभी निवासी शामा,कपकोट बागेश्वर))

    9-64 वर्षीय खुशाल सिंह पुत्र उच्छप सिंह

    10- 52 वर्षीय दान सिंह पुत्र मंगल सिंह

    ((निवासी भनार,कपकोट, बागेश्वर))

    (मृतकों में दो सेवारत फौजी, दो पूर्व सैनिक, एक महिला व एक पोस्टमास्टर हैं)